एग्रीस्टेक पोर्टल में किसानों का पंजीकरण जारी:राजनांदगांव में 22 हजार किसान अभी भी पंजीकरण से वंचित, 30 अगस्त आखिरी तारीख

राजनांदगांव जिले में एग्रीस्टेक पोर्टल फॉर्मर रजिस्ट्री के तहत किसानों का पंजीकरण चल रहा है। जिले में कुल 1.27 लाख पंजीकृत किसानों में से अब तक 1.04 लाख किसानों का पंजीकरण हो चुका है। शेष 22,423 किसानों का पंजीकरण 14 अगस्त 2024 तक शिविरों के माध्यम से किया जाएगा। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देश पर जिले में कृषक जोड़ो अभियान चलाया जा रहा है। कृषि विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए किसानों की पहचान कर रही है। ग्राम पंचायत और सहकारी समितियों में शिविर लगाकर पंजीकरण कराया जा रहा है। उप संचालक कृषि टीकम सिंह ठाकुर के अनुसार, विभाग की टीमें लालूटोला, नवागांव, रीवागहन, टाकुरटोला, भेजराटोला और किरगी सहित विभिन्न गांवों में जाकर किसानों की समस्याओं का समाधान कर रही है। पैम्फलेट और पोस्टर के माध्यम से भी जानकारी दी जा रही है। किसान www.cgfr.agristack.gov.in वेबसाइट या Farmer Registry Cg मोबाइल एप के जरिए खुद भी पंजीकरण कर सकते हैं। इसके लिए स्मार्टफोन या कंप्यूटर, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, आधार कार्ड और भूमि का खसरा बी-1 जरूरी है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2025 है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *