दुमका जिले के सरैयाहाट टोल प्लाजा के पास गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। बासुकीनाथ जा रही कांवरियों से भरी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में पांच कांवरिया जख्मी हो गए। पूर्वी चंपारण के रहने वाले हैं सभी सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी कांवरियों में 29 वर्षीय रौशन कुमार, 30 वर्षीय राजा बाबू, 28 वर्षीय अंकुश कुमार, अभिषेक कुमार और 24 वर्षीय गोविंदा शामिल हैं। ये सभी बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के चौड़ा दानों गांव के रहने वाले हैं। घायल कांवरियों ने बताया कि वे बाबाधाम में पूजा-अर्चना करने के बाद ऑटो से बासुकीनाथ जा रहे थे। इसी दौरान सरैयाहाट टोल प्लाजा के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में सभी कांवरिया जख्मी हो गए। ऑटो चालक 60 किलोमीटर की दूरी तय कर रहे उल्लेखनीय है कि ऑटो को परिवहन विभाग से मात्र 16 किलोमीटर का परमिट मिला है। लेकिन श्रावणी मेले के दौरान ऑटो चालक 60 किलोमीटर की दूरी तय कर बासुकीनाथ तक जा रहे हैं। इसी कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।


