कवर्धा| अग्रसेन भवन कवर्धा में शनिवार को जिला एग्री इनपुट यूनियन की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से भूखन साहू को जिला अध्यक्ष चुना गया। चुनाव के बाद जिले के चारों ब्लॉकों से आए व्यापारियों ने उनका स्वागत किया। बैठक में लगभग 60 व्यापारी शामिल हुए। इनमें विजय गुप्ता, प्रिंस सलूजा, संतोष साहू, कमल कुर्रे, विजय वैष्णव, चिंताराम चंद्रवंशी, बिसेन वर्मा, संजय अग्रवाल, रिंकू जैन, गुलाल चंद्राकर और केशव चंद्रवंशी शामिल रहे। बैठक के बाद सभी व्यापारी उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से मिले। मंत्री ने व्यापारियों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। भूखन साहू ने बताया कि जल्द ही संघ की अगली बैठक होगी। इसमें जिला पदाधिकारी और कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।


