तेंदुपड़ाव में मांदर बजा बैगाओं संग थिरके आईजी

भास्कर न्यूज | कवर्धा राजनांदगांव रेंज के आईजी अभिषेक शांडिल्य ने कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने थाना चिल्फी क्षेत्र के ग्राम तेंदुपड़ाव में कबीरधाम पुलिस द्वारा संचालित अस्थायी प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण किया। गांव पहुंचने पर स्थानीय बैगाओं को बिरन माला और पगड़ी पहना कर आईजी का स्वागत किया। आईजी खुद मांदर बजाकर बैगाओं संग थिरकते दिखाई दिए। इसके बाद आईजी ने तेंदुपड़ाव में स्थायी स्कूल का निरीक्षण किया। यह स्कूल विशेष रूप से बैगा जनजाति के बच्चों के लिए शुरू किया गया है। यहां बच्चों को नियमित रूप से बुनियादी शिक्षा दी जा रही है। आईजी शांडिल्य ने स्कूल के बच्चों को कॉपियां, किताबें, पेन-पेंसिल, रंग सामग्री और स्कूल बैग वितरित किए। बच्चों के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास साफ नजर आया। वनांचल के बच्चों को शिक्षा से जोड़ना: प्राथमिकता आईजी शांडिल्य ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। वनांचल के बच्चे समाज का भविष्य हैं। इन्हें शिक्षित कर मुख्यधारा से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने पारंपरिक वाद्य यंत्र मांदर बजाकर आदिवासी संस्कृति के प्रति सम्मान प्रकट किया। पुलिसिंग केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है। गांव में नशामुक्ति सहित अन्य अभियान चला रहे पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग केवल सुरक्षा तक सीमित नहीं है। हम सामाजिक विकास में भी योगदान दे रहे हैं। सुदूर अंचलों में शिक्षा की रोशनी फैलाना हमारी प्रमुख पहल है। इस दौरान एएसपी पुष्पेंन्द्र बघेल, डीएसपी संजय ध्रुव, अखिलेश कौशिक, भूपत सिंह, आशीष शुक्ला, चिल्फी थाना प्रभारी उमाशंकर राठौर, सरपंच मंगतू बैगा सहित अन्य अधिकारी और जवान मौजूद रहे। इस मौके पर आईजी शांडिल्य ने कहा कि कबीरधाम पुलिस जिस संवेदनशीलता और लगन से कार्य कर रही है, वह पूरे प्रदेश के लिए उदाहरण है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *