एचईसी कर्मियों को नए साल का तोहफा, अगले हफ्ते मिलेगा वेतन

एचईसी कर्मियों को सात दिनों के अंदर वेतन दिया जाएगा। एक अधिकारी ने बताया कि एक माह का वेतन देने की कवायद चल रही है। एनसीएल सिंगरौली से डिस्पैच के पैसे आने वाले हैं। इधर, एचईसी कर्मचारियों ने वर्तमान निदेशक के कार्यकाल में वेतन बकाया और भरोसे की स्थितियों पर चिंता जताई है। कर्मचारियों का कहना है कि जब नए निदेशक ने पदभार संभाला था, तब आश्वासन दिया गया था कि तीन महीने में वेतन नियमित कर दिया जाएगा। इसके भरोसे पर कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत की, लेकिन अब स्थिति उलट रही है। पूर्व में कर्मचारियों को एक माह का वेतन मिलता था, लेकिन अब केवल पंद्रह दिन का वेतन ही जारी हो रहा है। वर्तमान में अधिकारियों का 34 माह और मजदूरों का 29 माह का वेतन बकाया है। नए साल पर वेतन मिलने की उम्मीद भी अधूरी रह गई। मामले पर एचईसी के वित्त विभाग ने कहा कि वेतन पैसा आने पर मिलेगा और भिलाई से नया वर्क ऑर्डर मिलने की संभावना है। वहीं, कर्मचारियों का मानना है कि निदेशक केवल अपने कार्यकाल की पूर्ति में लगे हैं, जबकि उनका भविष्य अनिश्चित है। हटिया कामगार यूनियन एटक के लालदेव सिंह ने कहा कि हमने नई उम्मीद लगाई थी, लेकिन निदेशक सिर्फ अपने कार्यकाल में व्यस्त हैं। कर्मचारियों का भविष्य अंधकार में है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *