रांची | एचएम पब्लिक स्कूल में महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती मनाई गई। स्कूल के प्राचार्य अरविंद कुमार व शिक्षकों ने प्रेमचंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। प्राचार्य ने कहा कि आज के समय में भी मुंशी प्रेमचंदकी साहित्य, उपन्यास, कहानियां प्रासंगिक हैं। प्रेमचंद ही एक ऐसे लेखक रहे हैं जो इंसान और जानवरों को आत्मीयता से जोड़ के दिखलाया। इतना कि जानवरों को एक-दूसरे से बात करते हुए भी दिखाए।


