रोट्रैक्ट क्लब का स्वास्थ्य माह शुरू

रांची | रोट्रैक्ट क्लब ऑफ यूनाइटेड रांची ने जिला पहल ‘मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य माह’ के तहत उद्देश्यपूर्ण वितरण अभियान का आयोजन किया। मौके पर सदर अस्पताल रांची व अन्य स्लम क्षेत्रों में 50 से अधिक मातृत्व किट वितरित किए गए। ये मातृत्व किट इस तरह से तैयार की गई थीं कि वे माताओं और नवजात शिशुओं के लिए स्वच्छता, स्वास्थ्य और देखभाल की आवश्यकताओं को पूरा कर सकें। क्लब का कहना है कि यह केवल वस्तुएं उपलब्ध कराने का प्रयास नहीं था, बल्कि मातृ स्वास्थ्य की महत्ता पर जागरूकता फैलाने का एक संकल्प भी था। क्लब के अनुसार, इस तरह की पहल से समाज के वंचित वर्ग की महिलाएं सुरक्षित और गरिमामय मातृत्व का अनुभव कर सकेंगी और बच्चों को स्वस्थ जीवन की शुरुआत मिल सकेगी। क्लब ने बताया कि यह आयोजन मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक छोटा किंतु सार्थक कदम है, जो आने वाले समय में बड़े बदलाव की दिशा में मार्ग प्रशस्त करेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *