एचएसआरपी के लिए लगे शिविर में 250 रजिस्ट्रेशन

राजनांदगांव| राजनांदगांव चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से नई नंबर प्लेट के लिए रजिस्ट्रेशन शिविर लगाया गया। पहले दिन 412 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। लोगों के उत्साह को देखते हुए शिविर को एक दिन और बढ़ाया गया। दूसरे दिन सुबह एक घंटे में ही 250 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया। चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष कमलेश बैद ने बताया कि लोगों की सक्रियता और चेंबर पदाधिकारियों की मेहनत से शिविर को बड़ी सफलता मिली। उन्होंने शिविर प्रभारी अरुण डुलानी, हरीश मोटलानी, कोषाध्यक्ष शिव अग्रवाल, नरेश बावरिया, राजकुमार बाफना, नवीन अग्रहरि, महेंद्र सुराणा, नेमीचंद वेद, सुनील कोटडिया, रानू जैन, संयम कोटडिया और प्रकाश वाधवानी का आभार जताया। परिवहन विभाग और पूज्य सिंधी पंचायत का आभार जताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *