राजनांदगांव| पेंशनर्स संगठन के आव्हान पर 2 अगस्त को राजिम में होना वाले पेंशनर्स की आवश्यक बैठक में जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा के नेतृत्व में लगभग 75 पेंशनर्स जिसमें महिला पेंशनर्स भी शामिल होंगे। पदाधिकारी भूतेश्वर महादेव (गरियाबंद), चम्पारन, जतमई, घटारानी एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों मंे बैठकर राजिम पहुंचकर संगठन की विशेष बैठक व महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे। बैठक में महामंत्री सुधीर शेण्डे, रमेश भोजवानी, राकेश श्रीवास्तव, सऊद अहमद, पीएल वर्मा, जगदीश साहू, मनहरन साव, गनेश यादव, रेवाराम साहू, सुरेंद्र साहू, बाके सिंह, नारद घरडें, रूपराम साहू, एडी साहू, संतोष चंदेल सहित अन्य लोग शामिल थे।


