एचपी टीईटी नवंबर 2024 का रिजल्ट हुआ घोषित

लुधियाना। हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचपी टीईटी) नवंबर 2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने आधिकारिक वेबसाइट www.hpbose.org पर नतीजे अपलोड कर दिए हैं। अभ्यर्थी अपने रोल नंबर या एप्लीकेशन नंबर की मदद से परिणाम देख सकते हैं और प्रिंटआउट निकाल सकते हैं। परीक्षा का आयोजन नवंबर और दिसंबर 2024 में आठ विषयों के लिए किया गया था। इसमें जेबीटीईटी, शास्त्री, टीजीटी आर्ट्स, टीजीटी मेडिकल, टीजीटी नॉन-मेडिकल, लैंग्वेज टीचर, पंजाबी और उर्दू विषय शामिल थे। हिमाचल प्रदेश बोर्ड की ओर से इस बारे में आधिकारिक सूचना जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि, नवंबर में आठ विषयों के लिए विभिन्न परीक्षा तिथियों में आयोजित टीईटी परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। बोर्ड ने अपने जारी नोटिस में आगे कहा कि, परीक्षा का परिणाम का पहले जारी की गई अस्थायी आंसर की पर अभ्यर्थियों की ओर से दर्ज कराई गई आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों से समीक्षा करवाने के बाद तैयार की गई अंतिम आंसर की के अनुसार तैयार किया गया है। कुछ मामलों के न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण छह अभ्यर्थियों का परिणाम रोक दिया गया है। हालांकि, अन्य परीक्षार्थियों के लिए डिजीलॉकर पर प्रमाणपत्र उपलब्ध हैं। जेबीटीईटी और शास्त्री की परीक्षा 15 नवंबर, 2024 को, टीजीटी आर्ट्स और मेडिकल परीक्षा 17 नवंबर को, और टीजीटी नॉन-मेडिकल परीक्षा 27 दिसंबर को आयोजित की गई थी। ऐसे करें रिजल्ट चेक : आधिकारिक वेबसाइट www.hpbose.org पर जाएं। होमपेज पर एचपी टीईटी रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर या एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें। सबमिट करने पर आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकालें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *