टीचिंग और नॉन-टीचिंग के पदों पर 20 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन

भास्कर न्यूज| लुधियाना। एयरफोर्स स्कूल कानपुर कैंट ने टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। कुल 14 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट afschool kanpurcantt. com पर जाकर 20 जनवरी तक निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम योग्यता पीजीटी टीचर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में मास्टर्स की डिग्री न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ होने चाहिए। साथ ही बीएड/एम.पीएड की डिग्री होनी भी जरूरी है। पीजीटी कंप्यूटर के लिए एमसीए/एमएससी/बी.ई/बी टेक/बीएससी/बीसीए की डिग्री होनी चाहिए। इसके लिए बीएड अनिवार्य नहीं हैं। एनटीटी के लिए 12वीं के साथ नर्सरी टीचर्स ट्रेनिंग डिप्लोमा या नर्सरी में डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। क्लर्क के लिए ग्रेजुएट अभ्यर्थी आवेदन के योग्य हैं। वहीं हेल्पर और वॉचमैन के लिए किसी तरह की शैक्षिक योग्यता निर्धारित की गई है। इनका चयन ट्रेड ड्यूटीज को देखते हुए किया जाएगा। साथ ही इंग्लिश बोलने में एक्सपर्ट होने के साथ-साथ इंग्लिश में टाइपिंग स्पीड कम से कम 40 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 50 वर्ष होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर किया जाएगा। पदों के लिए सैलरी 13,000 से लेकर 35,000 रुपए प्रति माह तक होगी, जो पद के अनुसार निर्धारित होगी। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा/प्रैक्टिकल टेस्ट/टीएटी/टाइपिंग टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। हेल्पर और वॉचमैन के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रैक्टिकल टेस्ट के जरिए होगा। इस वैकेंसी में उम्मीदवार निशुल्क आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवार को वेबसाइट पर जाकर रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन पर क्लिक करना होगा, फिर संबंधित पद के लिए अप्लाई लिंक पर जाकर फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करना होगा। उम्मीदवार अपने आवेदन का प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *