जवाहर नवोदय विद्यालय में 6वीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा 18 जनवरी को

लुधियाना। सत्र 2025-26 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय, धनानसू (जिला लुधियाना) में 6वीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा 18 जनवरी (शनिवार) को आयोजित होगी। यह परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। स्कूल की प्रिंसिपल निशी गोयल ने जानकारी दी कि इस परीक्षा में कुल 2860 स्कूल भाग लेंगे। परीक्षा जिला लुधियाना के 11 केंद्रों पर होगी, जिनमें सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (मल्टीपर्पज) लड़के लुधियाना, भारत नगर, पखोवाल, हलवारा, जगराांव, सिधवां बेट, डेहलों, माछीवाड़ा, दोराहा, रायकोट और समराला के स्कूल शामिल हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। यदि किसी परीक्षार्थी को अब तक एडमिट कार्ड नहीं मिला है, तो वह जवाहर नवोदय विद्यालय धनानसू से संपर्क कर सकता है। इसके अलावा, एडमिट कार्ड नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट से भी डाउनलोड किए जा सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *