अमृतसर | अमृतसर ग्रुप ऑफ कॉलेजिस (एजीसी) की एनएसएस विंग और जागृति एनजीओ ने जीजेसीईआई, जीएनडीयू और पुष्पा पुण्या के साथ मिलकर एक कौशल विकास कार्यशाला का आयोजन किया। यह कार्यशाला पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी के सहयोग से हुई। कार्यशाला में डॉ. मिनी शर्मा ने महिलाओं को फूलों के अपशिष्ट से अगरबत्ती और शंकु बनाने का प्रशिक्षण दिया। रागिनी शर्मा ने कहा कि हमारा लक्ष्य महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई और अन्य व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना है। डॉ. दीप्ति मल्होत्रा ने महिलाओं को डिजिटल सशक्तिकरण और ऑनलाइन व्यापार के अवसरों की जानकारी दी। कार्यक्रम में गोद लिए गए पांच गांवों के सरपंच भी शामिल हुए।


