डीएवी स्कूल हाथी गेट में हवन यज्ञ करवाया

अमृतसर| विक्रमी नव संवत 2082 के शुभ अवसर पर डीएवी सीसै स्कूल हाथी गेट में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। मन्त्रोच्चारण के साथ आहुतियां डाल कर सम्पूर्ण विश्व में प्रेम, शांति, मानवता और भाईचारे की मंगल कामना की गई। स्कूल के प्रिं. विकास पराशर ने सबको नववर्ष की बधाई दी और कहा कि नया साल सबके लिए शुभ हो, सबके लिए खुशियां, सफलता और समृद्धि लेकर आए। इस अवसर पर वाइस प्रिं. राजेश शर्मा और समूह स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *