रांची | भारतीय युवक संघ, बकरी बाजार के मंदिर परिसर में चुनावी सभा का आयोजन किया गया। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्र में श्रीश्री दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन किया जाएगा। संस्था के वरिष्ठ व सभी कर्मठ सदस्यों की उपस्थिति में में आगामी दुर्गा पूजा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। नई समिति का गठन किया गया व सभी निर्वाचित सदस्यों को उनका पदभार सौंपा गया। संरक्षक निर्मल जालान, शंभू दयाल अग्रवाल, सुरेश चौधरी, बिनोद छापड़िया, रमेश खेमका बने। अध्यक्ष राहुल अग्रवाल, उपाध्यक्ष मदन बगड़िया, अरविंद चौधरी, रमेश अग्रवाल, सचिव रवि राहोत्गी, सहसचिव किशन मोदी, कमल जालान, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र जालान, सह कोषाध्यक्ष संजय चौधरी, ललित सोढाणी, प्रवक्ता अमित प्रकाश बजाज, सह प्रवक्ता सौरभ चौधरी, दीपक गोयंका को बनाया गया। संचालन संरक्षक बिनोद छापड़िया ने किया।


