भास्कर न्यूज | जालंधर एजुयूथ फाउंडेशन के सदस्यों की ओर से श्री गुरु रविदास मंदिर, बूटा पिंड, में विंटर डोनेशन ड्राइव चलाई गई। इसमें 100 से ज्यादा लोगों को गर्म वस्त्र और कंबल वितरित किए गए। वहीं, 50 से अधिक जरूरतमंद लोगों को बेडशीट प्रदान की गई। इस मौके पर मंदिर की मैनेजमेंट कमेटी ने संस्था की टीम को पूरा सहयोग दिया। फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. कंवर सरताज सिंह ने कहा कि हमारी संस्था समाज की बेहतरीन तरीके से सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम हर साल अलग-अलग जगहों पर विंटर डोनेशन ड्राइव चलाते हैं। हम आने वाले समय में और भी कई एक्टिविटीज करने वाले हैं, जिसमें फ्री मेडिकल चेकअप कैंप भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में आज भी कई लोग ऐसे हैं, जो इस कंपकपाने वाले मौसम में कम वस्त्रों में ही अपना गुजारा करने को मजबूर हैं। हमें इनकी मदद करनी चाहिए। यहां सुरिंदर क्लेर, हरमनप्रीत सिंह, दविंदर लुबाना, प्रभ ढिल्लों, गुरिंदरजीत सिंह, मोनू सिद्धू, तरुण भगत, अभिषेक सभ्रवाल, जसविंदर कुमार व अन्य लोग उपस्थित थे।


