भास्कर न्यूज | जालंधर लायंस क्लब जालंधर सरताज की ओर से इंडिया किडनी अस्पताल के साथ मिलकर रविवार को निशुल्क किडनी कैंप लगाया गया। फोकल पॉइंट स्थित विश्वकर्मा भवन में आयोजित इस कैंप में लगभग 250 से ज्यादा लोगों की निशुल्क जांच की गई। इसके साथ ही यूरिन, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और यूरिक एसिड के भी निशुल्क टेस्ट किए गए। जरूरतमंद मरीजों को इस मौके पर फ्री दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। कैंप में जांच करवाने आए लोगों ने इस पहल को खूब सराहा। इस दौरान कैंप में लायन रछपाल सिंह बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। मेडिकल चेकअप कैंप के दौरान ईएसआईसी के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. ज्योति शर्मा, बीजेपी के मीडिया सचिव प्रशांत गंभीर, विश्वकर्मा भवन प्रबंधन समिति एवं यूनिसन ग्रुप के अध्यक्ष राजकरन सिंह, अनोकही एनजीओ से अमिता अग्रवाल, सैपुर ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्कपिल अरोड़ा, चार्टर्ड अध्यक्ष एचएस गिल, लायन क्लब के अध्यक्ष लायन भारत गुप्ता, सचिव मनकीरत सिंह गिल, लायन गौरव मेहता, लायन धीरज कपूर आदि सदस्य मौजूद रहे।


