एजेंटों ने निवेशकों के पैसे दिलवाने की मांग की:नीमच एसपी को सौंपा ज्ञापन, कहा- संस्था में धोखाधड़ी कर फरार आरोपियों पर जल्द एक्शन हो

पशुपतिनाथ साख सहकारी संस्था मर्यादित मंदसौर और पशुपतिनाथ साख सहकारी मंदसौर शाखा मनासा से जुड़े कुछ एजेंट गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। जहां पर उन्होंने नारेबाजी करते हुए एसपी अंकित जायसवाल को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से संतों ने बताया कि सभी एजेंट पिछले 5 वर्षों से समिति में काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने करोड़ों रुपए का निवेश सहकारी समिति में किया था। कलेक्शन और अन्य माध्यम से वे यह पैसा साख सहकारी संस्था में जमाकर रहे थे। लेकिन, पशुपतिनाथ सहकारी संस्था मर्यादित मंदसौर शाखा मंदसौर के अध्यक्ष आशीष हाडा पिता छगनलाल हाडा और प्रबंधक सूर्यकांत अलावा पिता प्यारेलाल अलावा दोनों निवासी मंदसौर और पशुपतिनाथ सहकारी संस्था मर्यादित मंदसौर शाखा मनासा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष मनोज गर्धव और राकेश हाडा करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी कर फरार हो गए। मनासा के एजेंटों ने ज्ञापन में बताया गया है कि संस्था की ब्रांच मंदसौर, सीतामऊ, दलौदा और मनासा में स्थापित की गई थी। जिसमें कई युवक-युवतियों को रोजगार के लिए संस्था में काम पर रखा गया। प्रतिदिन कलेक्शन करवा कर राशि जमा करवाई जाती थी। आम नागरिक को अधिक लाभ देने का लालच देकर उन्हें संस्था में जोड़ा जाता था। संस्था को संचालित करने वाले लोगों ने कई नागरिकों से करोड़ों रुपए एकत्रित किए हैं। एजेंटों ने बताया है कि जिन लोगों का रुपया संस्था में लगा हुआ था। वे लोग अब एजेंट को परेशान कर रहे हैं। उनसे पैसों की मांग कर रहे हैं। ऐसे में सभी को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। साथ ही मामले में फरार सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सभी पीड़ितों को न्याय दिलवाया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *