केमिस्ट चुनौती से कैसे निपटें? यह बताने 12 को सेमिनार:भोपाल के केमिस्ट होंगे शामिल; ऑनलाइन दवा मंगवाते समय सावधानी के बारे में भी बताएंगे

भोपाल केमिस्ट एसोसिएशन 12 जनवरी को केमिस्टों के लिए एक सेमिनार आयोजित करेगा। केमिस्ट चुनौतियों से कैसे निपटें? यह सेमिनार में बताया जाएगा। एक्सपर्ट उनके हर सवालों के जवाब देंगे। केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र धाकड़ ने बताया कि राष्ट्रीय युवा दिवस पर 12 जनवरी को कार्यशाला कर रहे हैं। यह शाम 4 बजे से होटल कोर्टयार्ड मैरियट डीबी मॉल में होगी। ये एक्सपर्ट होंगे शामिल
कार्यशाला में डॉ. मयूर अग्रवाल मुख्य वक्ता रहेंगे, जो केमिस्ट को आने वाली चुनौतियों, मेडिकल शॉप संचालन, दवाईयों से जुड़े नियमों और सेल बढ़ोत्तरी पर चर्चा करेंगे। साथ ही ऑनलाइन दवा मांगवाते समय बरतने वाली सावधानियों के बारे में भी बताएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *