एडवांस बुकिंग:अब घर बैठे ही जिला अस्पताल के डॉक्टर्स से अपॉइंटमेंट लें

राजधानी में अब मरीजों को जिला और सिविल अस्पतालों में इलाज और जांच के लिए लंबी लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने डिजिटल ओपीडी सेवा शुरू की है। इस सेवा से मरीज घर बैठे ही नजदीकी अस्पताल में डॉक्टर से अपॉइंटमेंट और जांच के लिए एडवांस बुकिंग कर सकते हैं। यह सुविधा फिलहाल जेपी अस्पताल, बैरागढ़, कोलार और गोविंदपुरा सिविल अस्पतालों में उपलब्ध है। मरीज हेल्पलाइन नंबर 1800-233-2085 पर कॉल कर अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। साथ ही अस्पतालों में लगाए गए क्यूआर कोड स्कैन करके भी यह सेवा ली जा सकती है। कैसे मिलेगा फायदा
क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद आधार लिंक जानकारी से मरीज की आभा आईडी बन जाएगी। इसके बाद ओपीडी काउंटर से टोकन नंबर लेकर पर्चा प्राप्त होगा। जांच के लिए भी सुविधा
मरीज खून जांच, यूरिन टेस्ट, सोनोग्राफी, एक्स-रे और सीटी स्कैन के लिए भी अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि यह सेवा जल्द ही जिले के सभी अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में लागू होगी। इससे मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *