एडवोकेट बजरंग लाल शर्मा कांग्रेस विधि विभाग के जिलाध्यक्ष नियुक्त:कोटपूतली-बहरोड़ जिले में कार्यकर्ताओं व अधिवक्ताओं ने किया स्वागत, पार्टी आलाकमान का आभार जताया

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में कांग्रेस विधि, मानवाधिकार व आरटीआई विभाग के जिलाध्यक्ष पद पर एडवोकेट बजरंग लाल शर्मा को नियुक्त किया गया है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि, मानवाधिकार व आरटीआई विभाग के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट कुलदीप सिंह पूनियां ने पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर यह नियुक्ति की। शर्मा कोटपूतली की गंगा कॉलोनी के निवासी हैं। कार्यकर्ताओं ने पार्टी आलाकमान का आभार जताया उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पार्टी आलाकमान का आभार व्यक्त किया। इनमें पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विभाग के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट पूनियां, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. सी.पी. जोशी प्रमुख रूप से शामिल हैं। संगठन महामंत्री वी.के. नवल ने बताया- बजरंग लाल शर्मा की नियुक्ति का स्वागत करने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंद्राज सिंह गुर्जर, मुंडावर विधायक ललित यादव, पूर्व मंत्री शकुंतला रावत, पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना, पूर्व विधायक रामचंद्र रावत, महिपाल यादव, बलजीत यादव, संजय यादव बहरोड़, डॉ. आर.सी. यादव, पीसीसी महासचिव देव कसाना, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश चंद सैनी व एडवोकेट सतीश निमोरिया, कांग्रेस नेता रामनिवास यादव व सांवत गुर्जर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे। एडवोकेट बजरंग लाल शर्मा का स्वागत किया इसी क्रम में, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महासचिव डॉ. अभिलाष मीणा के नेतृत्व में एडवोकेट शर्मा का स्वागत किया। इस दौरान चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. मनमोहन सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष अमर सिंह गुर्जर, मीडिया प्रभारी कमलेश मीणा और सचिव कमल शर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इन अधिवक्ताओं ने किया स्वागत अपर जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में भी बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने एडवोकेट शर्मा का स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर एडवोकेट प्रेमवीर मीणा, महेश मीणा, रामकिशन शर्मा, जितेंद्र रावत, कन्हैया लाल गुर्जर, रामौतार नाहर, योगेश सैनी, राजेश यादव, पी.के. जोशी, मुरारी लाल शर्मा, अशोक यादव, रमाकांत शर्मा, विवेक त्यागी, सुरेंद्र शर्मा, शिवकुमार शर्मा, मनोज खांडा, अशोक गुर्जर, नरेश यादव, महावीर गुर्जर, रोहिताश शर्मा, लक्ष्य भारद्वाज, सत्यवीर पायला, रमेश कुमावत, अशोक गुप्ता, ओमप्रकाश सैनी, राजेश शर्मा, कैलाश गुर्जर, हीरालाल गुर्जर, प्रदीप सैन और विजय सैनी सहित कई अधिवक्ता मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *