एडिश्नल कमिश्नर सुरिंदर ने एसपीसीए का किया दौरा

अमृतसर | एडिश्नल कमिश्नर सुरिंदर सिंह ने हाथी गेट स्थित सोसायटी फॉर प्रोविंशियल सिक्योरिटी एनीमल (एसपीसीए) का दौरा किया। खस्ताहाल में मिलने पर फर्श-टीन शैड लगवाने को कहा। उन्होंने बताया कि डीसी साक्षी साहनी के निर्देश पर निगम की टीम संग एसपीसीए पहुंचे। निरीक्षण के दौरान काफी कमियां पाई गई हैं। जल्द ही इसका नवीनीकरण कराया जाएगा। फर्श व टीन शैड भी लगवाएंगे। बेसहारा बीमार व घायल पशुओं का इलाज किया जाता है। यह करीब 100 साल पुराना है। अफसरों को नवीनीकरण करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *