रणजीत एवेन्यू के दशहरा ग्राउंड में 10 दिवसीय सरस मेला 14 से, डीसी ने लिया तैयारियों का जायजा

डीसी ने कहा कि मेले में देश भर के हस्तशिल्प और लोक नृत्य प्रदर्शित होंगे। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि अब तक पंजाब से बाहर के राज्यों से 200 स्टॉल आ चुके हैं। इसके अलावा पंजाब के कलाकारों को विशेष स्थान दिया जाएगा। जिसमें जंडियाला गुरु के मिट्टी के बर्तन बनाने वालों और अमृतसर के शतरंज कलाकारों को भी उचित स्थान दिया जाएगा। इसके अलावा, पारंपरिक अमृतसरी व्यंजनों से युक्त फूड स्टॉल भी मेले का विशेष आकर्षण होंगे। पर्यटन केंद्र अमृतसर में सरस मेला आयोजित करने से पर्यटन उद्योग को और बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इसमें प्रतिदिन शाम को पंजाबी कलाकारों के लिए मंच होगा, जिसमें प्रसिद्ध पंजाबी गायक हरभजन मान, गुरलेज अख्तर, निरवैर पन्नू व अन्य बड़े कलाकार लोगों का मनोरंजन करेंगे। इस अवसर पर सहायक डिप्टी कमिश्नर परमजीत कौर, सचिव रेड क्रॉस सैमसन मसीह, सहायक फूड कमिश्नर राजिंदर कुमार आदि मौजूद थे। भास्कर न्यूज | अमृतसर देश भर के कलाकारों को एक मंच प्रदान करने के प्रयास के तहत अमृतसर में 14 से 23 मार्च तक सरस मेला आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने रणजीत एवेन्यू के दशहरा मैदान में पहुंचकर प्रबंधों का जायजा लिया और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के लिए बैठक की। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को बताया कि प्रत्येक विभाग की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है तथा महोत्सव की व्यवस्था, लाइटिंग, साउंड आदि के लिए टेंडर लगा दिए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *