अमृतसर| जीएनडीयू के ऑनलाइन कोर्स में दाखिले की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है। अब छात्र 31 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। यह फैसला यूजीसी-डीईबी के नए निर्देशों के तहत लिया गया है। कुलपति प्रो. करमजीत सिंह के नेतृत्व में ऑनलाइन स्टडीज निदेशालय छात्रों को डिजिटल शिक्षा की सुविधा दे रहा है। भारत ही नहीं, बल्कि कनाडा, यूके, ऑस्ट्रेलिया, यूएई और अमेरिका के छात्र भी यहां से ऑनलाइन डिग्री कोर्स कर रहे हैं। इन कोर्स में ग्लोबल एक्सेसिबिलिटी और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा दी जा रही है। दाखिले से जुड़ी जानकारी निदेशालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।


