एडीएम ने अरनोद सीएचसी का निरीक्षण किया:नए भवन की सुविधाओं को देखा, स्टाफ की कमी पर रिपोर्ट भेजने की कहीं बात

प्रतापगढ़ के अतिरिक्त जिला कलेक्टर (एडीएम) विजेश पण्ड्या ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अरनोद का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हाल ही में निर्मित नए भवन में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, व्यवस्थाओं और साफ-सफाई की स्थिति का गहन अवलोकन किया। संसाधनों के सही रखरखाव का निर्देश दिया निरीक्षण के बाद एडीएम पण्ड्या ने बताया कि सीएचसी का नया भवन आधुनिक सुविधाओं से युक्त है और यहां विभिन्न चिकित्सा सेवाएं सुचारु रूप से संचालित हो रही हैं। उन्होंने डॉक्टर्स और स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि उपलब्ध संसाधनों का उचित रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को निरंतर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलती रहें। एडीएम ने यह भी बताया कि वर्तमान में पुराने पीएचसी/सीएचसी भवन में संचालित सेवाओं को जल्द ही पूरी तरह से नए भवन में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। इस ट्रांसफर प्रक्रिया के बाद स्वास्थ्य केंद्र और अधिक प्रभावी एवं सुव्यवस्थित ढंग से कार्य करेगा। सीएचसी में दो डॉक्टर निरीक्षण के दौरान यह सामने आया कि सीएचसी अरनोद में वर्तमान में केवल दो डॉक्टर कार्यरत हैं और नर्सिंग स्टाफ की भी भारी कमी है। एडीएम पण्ड्या ने इस स्टाफ कमी को गंभीरता से लेते हुए कहा कि इस संबंध में उच्च अधिकारियों को विस्तृत रिपोर्ट भेजी जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि उपलब्ध बजट और संसाधनों के अंतर्गत रिक्त पदों को शीघ्र भरने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुदृढ़ स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। इस दौरान एसडीएम योगेंद्र सिंह देवल, तहसीलदार नितिन मेरावत समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और सीएचसी के दोनों डॉक्टर मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *