एडू में वार्षिक कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ

एडू| क्षेत्र में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वार्षिक कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को किया गया। आदिवासी अंचल में कबड्डी एक प्रमुख खेल है, जिसमें ग्रामीण बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। प्रतियोगिता में विजेता टीम को नगद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि आज के समय में मोबाइल, कंप्यूटर और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव से शारीरिक गतिविधियां कम होती जा रही हैं। ऐसे में कबड्डी जैसे पारंपरिक खेलों के आयोजन से ग्रामीणों और युवाओं में शारीरिक सक्रियता और खेल भावना को बढ़ावा मिलता है। रविवार को प्रतियोगिता के तहत खम्हार और छोटू की टीम के बीच रोमांचक कबड्डी मुकाबला खेला गया। खिलाड़ियों के जोश और दमखम ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मैदान में मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *