रायगढ़ | रायगढ़ नृत्य कला संस्थान की ओर से विगत 18 जनवरी रविवार को स्थानीय कमला नेहरू पार्क में नवंबर से संचालित निशुल्क जुंबा फिटनेस व डांस सेशन का समापन एक दिवसीय डांस प्रतियोगिता के रूप में किया गया। प्रतियोगिता में सैकड़ों दर्शकों की मौजूदगी में जिले के उभरते कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों और निर्णायकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में 25 क्लासिकल और 20 मॉडर्न डांस प्रस्तुतियां दी गईं। मुख्य अतिथि नगर महापौर जीवर्धन चौहान सहित अन्य अतिथियों ने संस्था के प्रयासों की सराहना की। निर्णायक की भूमिका गोपाल शर्मा और झारसुगड़ा से आए प्रिंस किरण ने निभाई। क्लासिकल नृत्य में प्रथम बिद्यांशी दास, द्वितीय धृति सिंह, तृतीय गार्गी तिवारी और चतुर्थ विधि गुप्ता रहीं।


