डीएवी पब्लिक स्कूल बीआरएस नगर में आयोजित तीन दिवसीय स्पोर्ट्स मीट शनिवार को संपन्न हुई। इसमें कक्षा तीसरी से सातवीं तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कक्षा तीसरी के 320, कक्षा चार के 321, कक्षा पांच के 350, कक्षा छठी के 315 और कक्षा सातवीं के 375 विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़, हर्डल रेस, बोरी दौड़, रस्साकशी, स्किपिंग रेस और रिले रेस जैसी अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। स्पोर्ट्स मीट का उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक फिटनेस, टीमवर्क और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना था। विजेताओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पदकों से सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल जेके सिद्धू ने सभी प्रतिभागियों की सराहना की।


