30 नवंबर को लॉयंस क्लब लुधियाना में सेनशिकन कप कराटे प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। इसमें कई राज्यों के लगभग 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अशोक कराटे स्कूल के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 12 गोल्ड, 10 सिल्वर व दो ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अंतर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता थाईलैंड कप के लिए जगह बनाई। ये जानकारी अशोक कराटे स्कूल के डायरेक्टर शिहान अशोक चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि थाईलैंड कप कराटे प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों में लड़कियों के वर्ग में जपसीरत कौर, साखी, मिशिका शर्मा, प्रभरूप कौर और शबनुर कौर शामिल हैं। जबकि लड़कों के वर्ग में प्रभराजबीर सिंह, सुखमनप्रीत सिंह, अगस्त्य अरोड़ा, वीवान जायसवाल, साकार चौहान, रित्विक और सोहम ने अपनी जगह बनाई। स्कूल के अध्यक्ष राजकुमार ने खिलाड़ियों की सफलता पर शुभकामनाएं दी।


