सर्दियों में त्वचा तेजी से सूखने लगती है और सबसे ज्यादा असर पैरों पर दिखता है। एड़ियों में दरारें, रूखापन और जलन जैसी दिक्कतें सामान्य हो जाती हैं। स्किन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ठंडी हवाएं और कम पानी पीने की आदत पैरों की नमी खींच लेती है, ऐसे में अगर आप रोजाना कुछ मिनट फुट मसाज कर लें, तो पैर मुलायम बने रहते हैं। अच्छा फुट मसाज न सिर्फ ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है, बल्कि थकान भी कम करता है और नींद बेहतर बनाता है।


