एथलेटिक मीट का हुआ आयोजन

लुधियाना| किचलू नगर स्थित भारतीय विद्या मंदिर में वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। इसमें दौड़, लंबी कूद, बाधा दौड़, आइसक्रीम दौड़, रिले दौड़, जिग-जैग दौड़, पुस्तक संतुलन दौड़ जैसे कई खेल करवाए गए। मीट में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। एथलेटिक मीट का शुभारंभ गुरुवार को मार्च पास्ट से हुआ। बीवीएम ट्रस्ट सदस्य केसी मैनी एथलेटिक मीट का उद्घाटन किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को विजय, गौरव की शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्या रंजू मंगल ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *