लुधियाना| चंडीगढ़ रोड स्थित बीसीएम स्कूल में भारतीय नौसेना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को भारतीय नौसेना की बहादुरी, देश की सुरक्षा में उसकी भूमिका और देशभक्ति का महत्व समझाया। आयोजित कार्यक्रम में नर्सरी के बच्चों ने राष्ट्रीय ध्वज में रंग भरा और नाव का स्टिकर लगाया। एलकेजी के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक नौसेना के जहाज में रंग भरा। यूकेजी के विद्यार्थियों ने जहाज की कटिंग चिपकाई, राष्ट्रीय ध्वज बनाया और उसमें रंग भरा। जिससे उन्होंने इस दिवस के महत्व को रचनात्मक ढंग से अभिव्यक्त किया। हेड मिस्ट्रेस रितु स्याल ने बच्चों की भागीदारी की सराहना की और कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों में प्रारंभिक देशभक्ति की भावना उत्पन्न करती हैं। प्रिंसिपल डीपी गुलेरिया ने बच्चों को सशस्त्र बलों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया।


