एनआईए, आईबी के साथ 4 राज्यों की पुलिस करेगी पूछताछ:1 करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा समेत 3 नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर

प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) के एक करोड़ रुपए के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा और उसके दो साथियों मोछू मुर्मू तथा गौरव उर्फ बिरेंद्र हांसदा को अदालत ने 14 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है। गुरुवार को धनबाद पुलिस की ओर से दायर रिमांड आवेदन पर सुनवाई के बाद अदालत ने मंजूरी दी। अब पुलिस शुक्रवार से तीनों को औपचारिक रूप से रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ शुरू करेगी। तीनों माओवादियों को 28 जुलाई की देर शाम सुरक्षा बलों ने बरवाअड्डा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, तीनों एक टाटा मैजिक वाहन से मोछू मुर्मू के घर जा रहे थे। गिरफ्तारी के समय तीन एके-47 राइफलें और अन्य हथियार-गोला-बारूद बरामद किए गए थे। सुरक्षा बल इसे झारखंड-बिहार में माओवादी नेटवर्क के खिलाफ हाल के वर्षों की सबसे बड़ी सफलता मान रहे हैं। – शेष पेज 11 पर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *