एनआई कार्य में लगे रेल कर्मी को सांप ने डसा, भर्ती

भास्कर न्यूज | बंडामुंडा रेलखंड के ए-केबिन के पास इंटर लॉकिंग कार्य रेलवे कर्मचारी को सांप ने डस लिया। घटना देर रात 8 बजे की बताई जा रही है। ऑपरेटिंग विभाग के रेल कर्मचारी सुमन सौरभ को काम के दौरान सांप ने डस लिया। जिसके बाद साथी कर्मचारियों ने उसे इलाज के लिए बंडामुंडा रेलवे अस्पताल में लेकर गया। जहां रेल कर्मी को फास्टेड करने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए राउरकेला इस्पात जेनरल अस्पताल को भेज दिया। फिलहाल उक्त रेल कर्मी का स्थिति खतरे से बाहर है। इस घटना के बाद जहां एनआई कार्य में जुटे रेल कर्मियों में डर का माहौल है वहीं कार्य में तैनात तमाम रेल कर्मियों को जूता पहनने के साथ ही अपने हाथों में टॉर्च लाइट रखने के लिए विभागीय निर्देश जारी किए है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *