चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया ने आज रेलनगरी बंडामुंडा में चल रहे एनआई कार्य का निरीक्षण किए। जिसके बाद डीआरएम ने बंडामुंडा रेल अस्पताल और रेलवे कॉलोनी का अचौक निरीक्षण किए। डीआरएम ने पहले रेल अस्पताल पहुंच कर अस्पताल का साफ सफाई, शौचालय, मरहम पट्टी रूम, ऑन ड्यूटी सिस्टर रूम, दबाई कक्ष आदि का निरीक्षण किए। अस्पताल के मौजूदा व्यवस्था को देखकर डीआरएम ने अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजीव कुमार का खूब सराहना किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मौजूद मरीजों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। जिसके बाद डीआरएम ए-सेक्टर रेल कॉलोनी पहुंच कर कॉलोनी के लोगों का रहन सहन का जायजा लिया। उन्होंने रेलवे के टूटे जर्जर मकान और सड़क की मरम्मत के लिए भी निर्देश दिए है। साथ ही कॉलोनी के साफ सफाई में किसी तरह का कौतूहल बर्दास्त नहीं किए जाने की चेतावनी दिए। इस दौरान कॉलोनी में मौजूद झोपड़ियों को देख डीआरएम काफी नाराज हुए। उन्होंने झोपड़ियों में रहने वाले लोगो से बात करते हुए उन्हें यह भी पूछे कि आप लोगो के झोपडी में बिजली और पानी कहा से आ रहा है। जिसके बाद डीआरएम ने कॉलोनी में अवैध बिजली और पानी के कनेक्शन को तुरंत काटने के लिए निर्देश दिए है।


