एनआरआई पंजाबी कल जुड़ेंगे सीधे सरकार से LIVE:6वीं एनआरआई ऑनलाइन मिलनी, मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने साझा किए लिंक

पंजाब सरकार द्वारा प्रवासी भारतीयों (NRIs) की समस्याएं सुनने और हल करने के लिए 6वीं ‘एनआरआई ऑनलाइन मिलनी’ कल शनिवार होने जा रही है। राज्य के एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने ऐलान किया है कि ‘एनआरआई ऑनलाइन मिलनी’ का आयोजन 31 मई 2025 को दोपहर 12 बजे किया जाएगा। पहले एनआरआई मिलनी के लिए विदेश में बसे भारतीयों को समस्याओं का हल निकालने के लिए पंजाब आना पड़ता था, वहीं अब उनकी समस्याएं ऑनलाइन सुलसई जा रही हैं। एनआरआई नागरिकों को सरकार से सीधे LIVE जुड़ने का मौका मिल रहा है। मंत्री ने साझा किए महत्वपूर्ण विवरण मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल मिलनी समारोह की जानकारियां पहले ही जारी कर दी थी। लेकिन उसका लिंक आज जारी किया गया है। जिसके जरिए एनआरआई पंजाब सरकार से सीधा बात कर सकेंगे। इस ऑनलाइन मिलनी में लोगों को अपनी समस्याएं पहले ही ई-मेल या वाट‌्सएप के माध्यम से शेयर करनी होंगी। जिसकी डिटेल्स नीचे दी जानकारी के अनुसार हैं- कार्यक्रम में जुड़ने के लिए जारी किया लिंक मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने ऑनलाइन मिलनी लिंक जारी किया है, जिसकी कॉनफ्रेंस आईडी व पासवर्ड इस प्रकार रहेगा- समस्या भेजने के बाद ही हल संभव मंत्री धालीवाल ने एनआरआई समुदाय से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपनी समस्याएं या शिकायतें सीधे सरकार तक पहुंचाएं। यह पहल उन पंजाबी प्रवासियों के लिए एक बड़ा मंच है जो विदेशों में रहते हुए भी अपने गृह राज्य से जुड़े रहना चाहते हैं और यहां के प्रशासन से संवाद कायम रखना चाहते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *