अमृतसर| अजनाला पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 50 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस के मुताबिक उन्होंने अजनाला में गश्त कर रहे थे। दो युवकों पर शक होने पर जब उन्हें रोक कर उनकी तलाशी ली गई, तो उनके कब्जे से 50 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपियों की पहचान लक्खोवाल गांव निवासी कर्णबीर सिंह और सहजप्रीत सिंह के रूप में हुई है।


