भास्कर न्यूज | अमृतसर कोर्ट रोड स्थित होटल में एनआरआई प्रभजोत कौर की हत्या के मामले में पुलिस ने 8 दिन के बाद आरोपी पति को राजस्थान के श्री गंगानगर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मनदीप सिंह निवासी जेठूवाल के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार आरोपी का हत्या करने का कोई ईरादा नहीं था। वह अपने 7 महीने के बच्चे को गुरदासपुर सुसराल परिवार के पास छोड़कर अमृतसर पत्नी प्रभजोत कौर के साथ घूमने के लिए आया था। 12 जनवरी को होटल में पत्नी के साथ रुका, लेकिन उसे अपने पत्नी पर किसी के साथ प्रेम प्रसंग होने का शक था, जिसको लेकर उसने अपनी पत्नी से बात शुरू की। उसके बाद दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। इस दौरान आरोपी ने तेहश में आकर पास पड़े चाकू से पत्नी के पेट पर तीन वार कर दिए। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद आरोपी मनदीप घबरा गया और शव को बैड के नीचे छिपाकर वहां से फरार हो गया। हालांकि थाना सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड हासिल किया है, ताकि हत्या से जुड़े हर पहलू की गहराई से जांच की जा सके। गौर हो कि आरोपी ने न ही बस और न ही ट्रेन का इस्तेमाल किया। वह लगातार आठ दिन से टैक्सी बुक कर एक से दूसरी जगह फरार हो रहा था। लेकिन उसका सिम कार्ड चालू था। जो पुलिस मोबाइल लोकेशन से ट्रेस करते हुए अपराधी के पीछे-पीेछ चल रही थी।पुलिस जांच में सामने आया है कि 12 जनवरी की सुबह पत्नी की हत्या करने के बाद मनदीप सिंह होटल के कमरे में ही बैड के नीचे शव छिपाकर फरार हो गया था। इसके बाद टैक्सी में सवार हो राजस्थान रवाना हो गया। वहां पहले जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर अंतिम श्री गंगानगर के होटलों में स्टे किया। पुलिस मोबाइल लोकेशन से उसके पीछे-पीछे जगह भी बदलती रही। आखिरका सोमवार को गंगानगर से काबू करने में सफलता हासिल की। आरोपी ने माना कि उससे गलती हुई है। वह आस्ट्रेलिया से अपने सात महीने के बच्चे के साथ गुरदासपुर अपने ससुराल लोहड़ी का कार्यक्रम पर 10 जनवरी को पहुंचा था। बच्चे को ससुराल घर छोड़ने के बाद वह पत्नी के साथ सिटी में घूमने के लिए आया था। उसे नहीं पता था कि झगड़े के दौरान उससे यह वारदात हो जाएगी।


