बसंत पंचमी पर मां सरस्वती मंदिर में होगी पूजा-अर्चना

अमृतसर| 23 जनवरी को बसंत पंचमी है। इसी दिन काले घनपुर मास्टर एवेन्यू स्थित मां सरस्वती मंदिर में विद्या और संगीत के देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना होगी। मंदिर कमेटी की ओर से सुबह 9 से शुरू होकर पूजा शाम तक चलेगी। इसमें भक्तों की ओर से विद्या और संगीत की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना की जाएगी। सबसे पहले पंडितों की ओर से मंत्रोच्चारण के साथ नवग्रह पूजन किया जाएगा। उसके बाद सभी भक्त मिलकर मां सरस्वती की पूजा करेंगे। मंदिर कमेटी की ओर से फलों और मिष्ठान का भोग लगाकर उसका प्रसाद भक्तों में बांटा जाएगा। वहीं इलाके के बच्चों और महिलाओं की ओर से मां सरस्वती का गुणगान किया जाएगा। सुबह से लेकर शाम तक निरंतर पूजा के साथ-साथ भंडारा भी चलता रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *