भास्कर न्यूज | अमृतसर श्री बावा लाल सेवक सभा खंडवाला की ओर से सतगुरु श्री बावा लाल जी के 671वां जयंती महोत्सव पर झंडे की पूजा की करके बल श्री ध्यानपुर धाम के लिए रवाना की गई। इस मौके पर प्रधान कंसराज, सचिन, प्रिंसिपल गुरु प्रसाद, एडवोकेट संजय शर्मा , केवल, जसपाल शर्मा, अश्वनी, रिंकू, टिंकू, रवि शर्मा, सुदेश शर्मा, श्याम सुंदर, हरविंदर पाल आदि सदस्य शामिल हुए। सबसे पहले पंडित गोल्डी शर्मा जी ने झंडे की पूजा करके बस को रवाना किया। इसी दौरान संगत की ओर से बावा लाल दयाल जी के जैकारे लगाए।


