एनएचएम कर्मियों ने संविदा कुप्रथा का पुतला जलाया

बालोद|शुक्रवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहें एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय के बस स्टैंड परिसर मे राउत नृत्य कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान अपनी नियमितीकरण, वेतन सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर शासन, प्रशासन का ध्यानाकर्षण कराया। जिसके बाद संविदा कुप्रथा का पुतला दहन कर संविदा कुप्रथा बंद करने विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष खिलेश साहू, संरक्षक दिनेश खर्कवाल, उपाध्यक्ष प्रेम यादव, जिला सचिव यजेंद्र, पूर्व अध्यक्ष और संरक्षक रितेश साहू, मीडिया प्रभारी चंदन गिरी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *