24 घंटे मंे 6.6 मिमी बरसे बादल, द्रोणिका सक्रिय

बालोद| शुक्रवार को जिले में 6.6 मिमी औसत बारिश हुई। इस दौरान बालोद तहसील में 7.6 मिमी, गुरूर में 8.6 मिमी, गुंडरदेही में 8.2 मिमी, डौंडी में 3.4 मिमी, डौंडीलोहारा में 2.1 मिमी, अर्जुंदा में 7 मिमी और मार्रीबंगला देवरी तहसील मंे 9.3 मिमी पानी गिरा। पिछले दो सप्ताह से रोजाना बारिश हो रही है। इस वजह से जिले के प्रमुख बांधों का जलस्तर बढ़ते क्रम पर है। सिंचाई विभाग के अनुसार वर्तमान में तांदुला में 35.70 फीट है। इस लिहाज से ओवरफ्लो के लिए 2.80 फीट पानी की जरूरत है। खरखरा बांध में 27 फीट पानी है। ओवरफ्लो के लिए 3 फीट पानी की जरूरत है। गोंदली बांध में 29.20 फीट पानी है। इस लिहाज से ओवरफ्लो के लिए 4.90 फीट पानी की जरूरत है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून द्रोणिका सक्रिय है। इस वजह से 48 घंटे में हल्की बारिश हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *