बोकारो | एनएच-23 स्थित अमृत पार्क फेज-1 के पास बुधवार को बाइक सवार एक युवक अनियंत्रित होकर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास के लोगों ने उसे पास ही स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया है। दुर्घटना के बारे में जख्मी युवक अमित कुमार ने बताया कि वह अपने घर चास गुरुद्वारा कॉलोनी से बालीडीह जा रहा था। जहां दुर्घटना हुआ, वहां की सड़क धंसी हुई थी, जिससे गड्ढा हो गया है। गड्ढा उसने देखा नहीं, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और वह औंधे मुंह सड़क पर गिर गया। तेजी में होने के कारण वह बाइक के साथ करीब दो मीटर घसीटता चला गया। ट्रीटमेंट के दौरान उसके परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया। परिजनों के पहुंचने के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।


