चास नगर निगम ने ढाई गुना टैक्स बढ़ाया, सुविधा बढ़ाने के नाम पर कुछ नहीं किया

भास्कर एक्सक्लू​िसव चास नगर निगम के सभी वार्डों के लोग बुनियादी सुविधाओं से जूझ रहे हैं। यहां सुविधा के नाम पर निगम की व्यवस्था फेल है। यहां की सड़कों पर गड्ढे हैं, लगातार नालियों की सफाई नहीं हो रही है। अधिकतर स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। मच्छर भगाने के लिए फोगिंग की कोई व्यवस्था नहीं है। गली-मोहल्लों की सफाई नहीं हो रही है। लेकिन होल्डिंग टैक्स वसूली के लिए नगर निगम लोगों को लगातार नोटिस भेज रहा है। टैक्स नहीं देने पर संपत्ति जब्त करने का फरमान भी जारी किया जा रहा है। सबसे अहम बात है कि नए टैक्स दाताओं से निगम वर्ष 2016 से टैक्स वसूली कर रहा है। इससे आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। जब लोग सुविधा की बात करते हैं तो उन्हें प्रक्रिया में है कहकर टाल दिया जाता है। अपर नगर आयुक्त के अनुसार निगम से सारी सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है। सफाई मित्रों द्वारा प्रतिदि​न सफाई की जाती है। निगम क्षेत्र में रहने वाले भवन मालिक, जिन्होंने होल्डिंग टैक्स का भुगतान नहीं किया है। उनके विरुद्ध कार्रवाई की बात कही जा रही है। दोहरी मार से गुजर रहे हैं चास के होल्डिंग धारक नगर निगम ने होल्डिंग टैक्स दोगुना कर दिया है। इससे लोगों को दोहरी मार पड़ रही है। पहले एआरबी के तहत सड़क की तीन श्रेणियों से जुड़े व्यवसायिक एवं आवासीय का होल्डिंग दर निकाला जाता था। लोग शहर छोड़ने की सोच रहे हैं। सुविधाएं बढ़ाने के लिए की पदाधिकारी प्रतिनियुक्ति सुविधाएं बढ़ाने व शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए अपर नगर निगम आयुक्त ने वार्ड वार पदाधिकारी नियुक्त किया है। जन्म-मृत्यु व शादी-विवाह पंजीकरण, जलापूर्ति, नक्शा, टैक्स आदि के लिए प्रतिनियुक्त किया है। हर दो साल में सर्किल रेट पर होती है बढ़ोतरी चास नगर निगम बनने के नौ साल पहले निगम क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स ढाई गुना बढ़ाया था। इसमें प्रधान मुख्य सड़क के किनारे बने भवनों पर सालाना 3 रुपए प्रति वर्ग फीट, मुख्य सड़क के किनारे बने भवनों पर 2.40 रुपए प्रति वर्ग फीट और अन्य सड़क के किनारे भवनों पर 1.80 रुपए प्रति वर्ग फीट की दर से होल्डिंग टैक्स वसूला जाएगा। धीरे-धीरे टैक्स बढ़ता गया। अभी चास नगर निगम में कॉमर्शियल एरिया में होल्डिंग टैक्स दोगुना और आवासीय में 30 से 40 प्रतिशत वृद्धि हुई है। हालांकि इसकी वृद्धि झारखंड के सभी नगर निगम क्षेत्र में की गई है। हर दो साल में सर्किल रेट के आधार पर टैक्स में वृद्धि होती है। चास नगर निगम क्षेत्र का फोटो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *