एनएच-23 सड़क में दुर्घटना से 2 युवक जख्मी, एक को किया रेफर

बोकारो | पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के एनएच-23 खेदाडीह के पास बुधवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गए। दोनों को आसपास के लोगों ने पास के ही अस्पताल पहुंचाया, जहां से एक युवक को बेहतर इलाज के लिए परिजन निजी अस्पताल में ले गए। दुर्घटना के संबंध में बताया गया कि दोनों युवक सेक्टर-12 की ओर काफी तेज गति से जा रहे थे। इस दौरान खेदाडीह के पास जर्जर सड़क के कारण बाइक फिसल गई, जिससे दोनों युवक बाइक के साथ काफी दूर तक घसीटते हुए चले गए। इससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों युवक लबुडीह के रहने वाले बताए गए। लोगों ने जख्मी युवक के मोबाइल से परिजनों को घटना की जानकारी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *