लातेहार| एनएच-39 अंतर्गत समाहरणालय गेट के समीप शनिवार को पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में आहूत एकदिवसीय झारखंड बंद के दौरान पड़हा समिति लातेहार के सदस्यों ने सड़क जाम कर दिया। अचानक हुए जाम के कारण एनएच-39 के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे आम यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।जाम की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रामाकांत गुप्ता दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जाम कर रहे लोगों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। इसी दौरान कोयला एवं खान विभाग के राज्य मंत्री का काफिला भी उक्त मार्ग से गुजरने वाला था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के समझाने पर जामकर्ताओं ने सड़क जाम हटा लिया। करीब 15 मिनट तक आवागमन बाधित रहा, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।मौके पर मौजूद पड़हा समिति के सदस्यों और जनप्रतिनिधियों ने सोमा मुंडा की हत्या को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया।


