एनएसएस स्वयंसेवकों ने मतदाताओं से एसआईआर में सहयोग करने अपील की

भास्कर न्यूज | राजिम राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वीप इकाई और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने चुनाव आयोग द्वारा पूरे देश में चलाए जा रहे मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में क्षेत्रीय मतदाताओं से सहयोग की अपील की। यह अभियान कलेक्टर कार्यालय एवं जिला निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, गरियाबंद के निर्देशानुसार आयोजित किया गया है। महाविद्यालय के स्वीप प्रभारी तामेश्वर मार्कण्डे ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मृत मतदाताओं के नाम सूची से हटाना, स्थानांतरित मतदाताओं के नाम संबंधित विधानसभा क्षेत्र की सूची में जोड़ना और 18 वर्ष पूर्ण कर चुके नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करना है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. समीक्षा चंद्राकर ने बताया कि लोकतंत्र और चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और सशक्त बनाने के उद्देश्य से हर साल मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाते हैं। इनमें मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष शिविरों का आयोजन भी किया जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के साथ एसआईआर प्रक्रिया में सहयोग करें। इस दौरान श्वेता खरे ने वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से ऑनलाइन अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया और एसआईआर में बूथ लेवल अधिकारियों से सहयोग की अपील की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *