एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाला

भास्कर न्यूज | कांकेर जिला एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने संविधान मशाल जुलूस निकाला। यह जुलूस अंबेडकर चौक से गांधी उद्यान तक निकाला गया। इस दौरान एनएसयूआई ने आरोप लगाया कि संसद में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर पर टिप्पणी की। इसी को लेकर एनएसयूआई ने विरोध स्वरूप संविधान मार्च निकालकर संविधान की रक्षा का प्रण लिया। इसके साथ ही बस्तर संभाग के हॉस्टल में हो रही लगातार आदिवासी छात्रों की मौत के विरोध में भी जुलूस निकाल गया। जुलूस में जिला अध्यक्ष सुमित राय, सरजू शोरी, सुरेश नाग, महेंद्र नायक, आयुषी मिश्रा, नारंतक भास्कर, हर्ष राज व अन्य रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *