दंतेवाड़ा| जिले में बंगाबाड़ी से बन रही बाईपास टू की 300 मीटर सड़क का काम अधूरा है। यहां वन विभाग की एनओसी नहीं मिलने से सड़क का काम रुक गया था, अब एनओसी मिलने के बाद भी सड़क के पेड़ों को काटकर छोड़ दिया गया है और अधूरी सड़क का निर्माण पूरा नहीं किया जा रहा है। बाईपास टू सड़क का निर्माण दंतेवाड़ा के लिए अब प्राथमिकता में है, पुराने बाईपास का पुल टूटने से शहर के अंदर से भारी वाहन गुजर रहे हैं, पर बाईपास टू के सड़क और पुलिया निर्माण को जल्द पूरा करने गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।- दंतेवाड़ा से बलराम ठाकुर


