एनओसी के लिए महिला क्लर्क ने मांगी रिश्वत, काबू

लुधियाना| विजिलेंस ब्यूरो ने ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गलाडा) में तैनात क्लर्क को एनओसी के बदले रिश्वत लेने के मामले में पकड़ा है। मामले में विजिलेंस एसएसपी रविंदरपाल सिंह संधू ने बताया कि आरोपी क्लर्क की पहचान अनिक्षा देवी निवासी दशमेश नगर, गांव अय्याली खुर्द के रूप में हुई है। आरोपी क्लर्क ने अभिजीत सिंह वर्मा वासी न्यू दीप नगर, हैबोवाल कलां से प्लॉट की बिक्री के लिए आवश्यक एनओसी प्राप्त करने के लिए 4251 रुपए की ऑनलाइन फीस का भुगतान करने के लिए कहा था। इसके अलावा महिला क्लर्क ने एनओसी जारी करने के लिए गूगल पे के जरिए 1500 रुपए की रिश्वत मांगी। इसके बाद पीड़ित ने मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी पोर्टल पर दर्ज करवाई। शिकायत मिलने के बाद जब जांच शुरू की तो आरपी क्लर्क के फोन गूगल-पे पर 1500 रुपए रिश्वत लेते हुए सबूत के आधार पर आरोपी महिला को पकड़ लिया गया। इसके साथ ही मौखिक और दस्तावेजी सबूतों से आरोपों की पुष्टि हुई है। इसके बाद आरोपी क्लर्क के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत विजिलेंस ब्यूरो के लुधियाना रेंज थाने में मामला दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *